फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होटल में युवक की हत्या से आक्रोशित परिजनों ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप, दो आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली मथुरा हाईवे सेक्टर-37 स्थित एक होटल में सचिन की हत्या के मामले में आक्रोशित परिजनों ने रविवार शाम को कैंडल मार्च निकाला। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा कि घटना के लगभग दो सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस तीसरे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

सचिन मेहरा (32) सूर्या विहार पार्ट दो, गली नंबर-7 में परिवार के साथ रहता था। उसका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। सचिन मेहरा शहर के एक निजी अस्पताल में असिस्टेंट मैनेजर मार्केटिंग के पद पर कार्यरत थे। 9 अप्रैल को सचिन सेक्टर-37 स्थित ओयो होटल में नौकरी करने वाले अपने दोस्त जीतू के पास रात के समय मिलने पहुंचा। इसी दौरान मोलड़बंद दिल्ली निवासी व्यास होटल पर आया और अपनी परिचित महिला से बदसलूकी करने लगा। सचिन व अन्य ने उसे होटल में बदसलूकी करने से मना किया और बाहर भगा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी अपने दो अन्य साथियों को लेकर आया और सचिन को पीटने लगे। इसी दौरान चाकू से वार कर सचिन की हत्या कर दी गई। तभी राइडर पर तैनात पुलिस टीम भी वहां पहुंची और एक आरोपी को मौके से काबू कर लिया। केस की जांच अब क्राइम ब्रांच कर रही है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परिवार अब तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें