फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एफआरएस के विरोध में आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फेस रिक्रिएशन सिस्टम को वापस लेने के लिए सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के सहायक को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए अनिवार्य फेस रिक्रिएशन सिस्टम ( एफआरएस) को वापस लेने की मांग को लेकर सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स ने विरोध प्रदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद कृष्ण पाल गुर्जर के सहायक को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर बड़खल मोड़ पर एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए सांसद के निवास पर पहुंचे।

सरकार की नीतियों से नाराज बैठी आंगनबाड़ी वर्कर्स, हेल्पर ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने फेस कैप्चर एप को बंद करो, आंगनबाड़ी केंद्रों में मुफ्त वाई-फाई कनेक्शन देने के नारे लगाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान मालवती तथा संचालन जिला सचिव देवेंद्री शर्मा ने किया। सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के नए आदेश के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों को 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए पोषण ट्रैकर एप में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मोबाइल फोन से अपडेट करना अनिवार्य कर दिया गया है। जो लाभार्थी फेस कैप्चर सिस्टम में पंजीकृत नहीं होंगे उन्हें टेक होम राशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पाराशर, सीटू के सह सचिव वीरेंद्र पाल, आंगनबाड़ी जिला कमेटी की वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्री, ,कमलेश, पूर्व कर्मचारी नेता धर्मवीर वैष्णव, मीनू, चारु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें