फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राष्ट्रीय टेनिस चैंपियनशिप में दम दिखाएंगी आनंदिता और इहा

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर किया था क्वालिफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले की टेनिस खिलाड़ी आनंदिता उपाध्याय और इहा जोशी दिल्ली में होने वाली 70वीं एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) राष्ट्रीय अंडर-19 टेनिस चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी। प्रतियोगिता 30 अक्तूबर से 4 नवंबर तक त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ियों ने फरीदाबाद में आयोजित एसजीएफआई राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन


अब राष्ट्रीय स्तर पर दोनों खिलाड़ियों के सामने बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी। वे देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के बीच अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने से उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। आनंदिता और इहा की नजरें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर रहेंगी। इसके साथ ही वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की दिशा में भी कदम बढ़ाना चाहेंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर दोनों ने अपनी क्षमता साबित की है। अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों की नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें