पलवल।
चांदहट थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भेज दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई मुबारिक अली ने बताया कि जांच में पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रही थीं। रविवार को करीब 12 बजे उन्होंने धान में रखने वाली दवा खा ली, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चांदहट थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मुबारिक अली ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर किसी प्रकार की साजिश या विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। संवाद