फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पंप पर पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों और कर्मचारी के बीच कहासुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। नीलम चौक स्थित एक पेट्रोल पंप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कर्मचारी एक महिला पर पेट्रोल डालने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने आए ग्राहकों और कर्मचारी के बीच पेट्रोल की मात्रा को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह कहासुनी मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस प्रशासन को हस्तक्षेप करना पड़ा।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मैनेजर करतार सिंह ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात के समय कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे। इसी दौरान पेट्रोल को लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई, जो बाद में झगड़े में बदल गई। उन्होंने बताया कि झगड़े के दौरान कर्मचारियों में से रविंद्र के साथ मारपीट भी की गई।

मैनेजर के अनुसार, विवाद के दौरान साथ आई एक महिला वीडियो बनाने लगी और शोर मचाने लगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी की ओर से महिला पर पेट्रोल डालने की कोशिश नहीं की गई, बल्कि वह केवल खुद को बचाने के लिए पेट्रोल पंप का नोजल पकड़े हुए दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करवा दिया। बाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से माफी मांग ली और मामला वहीं समाप्त हो गया। इस संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें