फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तोड़फोड़ के बीच मलबा ठेकेदार और कबाड़ियों को मिला प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। नगर निगम ने खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई के बीच लोगों को मलबा उड़ाने और सामान बेचने का एक और मौका दिया है। प्रशासन की ओर से मलबा ठेकेदारों और कबाड़ियों को गांव में जाने की शुक्रवार को आंशिक छूट दी गई है। लेकिन, शनिवार को अन्य कबाड़ियों को प्रवेश करने दिया जाएगा। जिससे लोग उन्हें अपना सामान आसानी से बेच सके।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खोरी गांव में नगर निगम की ओर से तीन दिन से तोड़फोड़ कार्रवाई की जा रही है। इस बीच निगम अधिकारियों को देखने को मिला कि अनेक लोग ऐसे है जो घर उजड़ने से पहले व बाद में अपने सामान को बेचने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। लेकिन, उन्हें ठेकेदार और कबाड़ी नहीं मिल रहे क्योंकि तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान गांव में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पाबंदी है। शुक्रवार को पहले टूटे क्षेत्रों में कबाड़ियों को कुछ छूट दी गई है। हालांकि शनिवार से अन्य को भी छूट दी जाएगी।
निगम आयुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा की खोरी क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण 19 जुलाई तक हटाया जाएगा। प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने का काम जारी है। शुक्रवार को कुछ लोगों का अनुरोध आया है कि अपने घरों का सामान, जिसमें ईंट, दरवाजे, खिड़कियां व अन्य कीमती सामान ले जाना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें अपना सामान ले जाने के लिए एक दिन का समय और दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, नगर निगम व पुलिस पूरे तालमेल के साथ कार्य कर रही है। खोरी क्षेत्र से जो लोग अपना सामान ले जाना चाहते हैं प्रशासन द्वारा उन्हें ट्रक की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें