फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कपड़ा खरीदते समय हुई कहासुनी, लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दर्जनभर से अधिक युवकों ने दुकान में की तोड़फोड़, एक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कपड़ा खरीदने के दौरान हुई कहासुनी के बाद दर्जनभर से अधिक युवकों ने एनआईटी-1 मार्केट स्थित जूतों की दुकान पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। युवकों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की, जिससे वहां मौजूद दुकानदार का भाई घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दुकानदार हन्नी ने बताया कि दुकान उनके पिता राजकुमार के नाम पर है। मंगलवार की रात में दुकान बंद करने का समय हो चुका था। इसी दौरान अचानक कई युवक लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। हमले के दौरान दुकान में मौजूद उनके भाई को चोट लगी। हन्नी के अनुसार, कुछ देर पहले उनके पिता राजकुमार दुकान से थोड़ी दूरी पर कपड़ा खरीदने गए थे। वहां किसी युवक से उनकी कहासुनी हो गई थी। पिता के बुलाने पर हन्नी भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुका था। इसके कुछ देर बाद वही युवक कई अन्य लोगों को साथ लेकर जूतों की दुकान पर पहुंचा और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तोड़फोड़ करने वाले युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें