पड़ोसी की शिकायत पर बीडीपीओ तिगांव ने दिए जांच के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
तिगांव| ग्राम पंचायत मंझावली में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद सामने आया है। गांव के ही निवासी इकबाल ने सरपंच के परिवार पर पंचायत की जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर इकबाल ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) तिगांव को लिखित शिकायत दी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
शिकायतकर्ता इकबाल ने बताया कि जिस भूमि पर निर्माण किया जा रहा है, वह निजी नहीं बल्कि ग्राम पंचायत की सरकारी भूमि (रास्ता) है। आरोप है कि सरपंच के परिवार द्वारा इस जमीन पर बिना किसी वैध अनुमति के कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
वर्जन
मामले की शिकायत प्राप्त हो चुकी है और मामले की जांच कराई जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया जाए। यदि जमीन पंचायत की पाई जाती है, तो तुरंत नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया जाएगा। -आरती, बीडीपीओए तिगांव