फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेटों पर पिता का अपहरण कर मारपीट करने व 22.70 लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त के आदेश पर दो महीने के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव नीमका में रहने वाले बुजुर्ग का अपने बेटों सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं बुजुर्ग ने आरोप लगाया है कि बेटों ने उसकी चेक बुक को चुरा कर उसके ऊपर फर्जी हस्ताक्षर करके खाते से 22.70 लाख रुपये भी हड़प लिए।
थाना सदर पुलिस ने पुलिस आयुक्त के आदेश पर दो महीने के बाद शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नीमका निवासी पप्पू भगत ने पुलिस आयुक्त को दी शिकायत में बताया कि उसके दो बेटे शोकिन और मुबीन हैं। दोनों उनको जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके दोनों बेटों ने पंजाब नेशनल बैंक की चेक बुक को चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर के जरिए करीब 22 लाख 70 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी उनको 9 फरवरी को मिली। इस बारे में जब उसने अपने बेटे मुबीन से पैसे वापस मांगे, तो दोनों बेटे उनको धमकाते हुए वहां से चले गए। उनका आरोप है कि 11 फरवरी की रात दोनों बेटे अपने साथी जहीर खान और छह अन्य साथियों के साथ उसके प्लाट में घुस गए और अपने आप को सीआईए बताकर थाने ले जाने की बात कही। उसके बाद वह सभी आरोपी उनको जबरन उठाकर लोनी गाजियाबाद ले गए। वहां उसके साथ मारपीट कर उनकी जेब में रखे 72 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। उसके बाद उनको एक कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़ित ने बताया कि 12 फरवरी को उनकी बेटी मुबीना और उसके पति ने उनको वहां से छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी आईएमटी को दी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उन्होंने 13 फरवरी को वह शिकायत पुलिस आयुक्त को दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि जांच के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के आदेश पर दो महीने के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर बल्लभगढ़ में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें