फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ऑटो और रैपिडो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। बरसात के बाद जलभराव का फायदा उठाकर ऑटो और रैपिडो चालकों पर मनमाना किराया वसूलने के आरोप लग रहे हैं। शहर में थोड़ी दूरी के सफर के लिए भी यात्रियों से 50 रुपये तक अधिक लिए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद कई ऑटो चालक किराया बढ़ा देते हैं और तय रकम देने से इन्कार करने पर सवारी बैठाने से भी मना कर देते हैं।
विज्ञापन


जवाहर कॉलोनी से बीके चौक और नीलम चौक तक सामान्य दिनों में करीब 20 रुपये किराया लिया जाता है। यात्रियों के मुताबिक, बारिश के बाद इसी दूरी के लिए 50 से 70 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। वहीं रेलवे रोड तक जाने के लिए कुछ ऑटो चालक 100 रुपये तक मांग रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि जलभराव और यातायात प्रभावित होने के कारण उन्हें मजबूरी में अधिक किराया देना पड़ता है।

हार्डवेयर चौक और प्याली चौक के आसपास भी ऑटो चालकों की मनमानी की शिकायतें सामने आ रही हैं। जवाहर कॉलोनी निवासी सुधा और वीना का आरोप है कि चालक पहले ही बढ़ा हुआ किराया बताते हैं और कम पैसे देने पर सवारी बैठाने से साफ इनकार कर देते हैं। बारिश के बाद सार्वजनिक परिवहन के विकल्प सीमित होने के कारण यात्रियों के पास अधिक किराया देने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से ऑटो चालकों द्वारा वसूले जा रहे मनमाने किराए पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें