फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही गर्भवती को खींचकर दूसरे कमरे में भेजने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल में डॉक्टर के व्यवहार पर परिजनों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

प्रसव पीड़ा होने पर पहुंची थी महिला, बाद में निजी अस्पताल में करानी पड़ी डिलीवरी

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में मरीजों के साथ व्यवहार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल पहुंची एक गर्भवती महिला ने महिला डॉक्टर पर दुर्व्यवहार करने और धक्का देकर दूसरे कमरे में भेजने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिलते ही डॉक्टर का व्यवहार बदल गया।

इसके बाद महिला को समुचित उपचार नहीं मिला और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। आखिरकार परिजनों को निजी अस्पताल में डिलीवरी करानी पड़ी। गर्भवती महिला की जेठानी ने बताया कि सुंदर कॉलोनी निवासी गर्भवती महिला के नौ महीने पूरे होने के दो दिन बाद शनिवार सुबह परिजन उसे प्रसव के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पहले महिला की जांच कराई गई। इसके बाद प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए।
विज्ञापन


जेठानी के अनुसार, जांच के दौरान डॉक्टर को महिला के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी मिली। आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे खींचकर दूसरे कमरे में भेज दिया। परिजनों का कहना है कि गर्भवती महिला को इस तरह खींचने और धक्का देने से उसे या गर्भ में पल रहे शिशु को चोट पहुंच सकती थी। उन्होंने डॉक्टर के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन


इसके बाद महिला को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार, वहां भी लंबी प्रतीक्षा और डिलीवरी में देरी की बात सामने आई। ऐसे में उन्होंने मजबूरन निजी अस्पताल में महिला की डिलीवरी कराई। महिला और उसके परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से मामले की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बीमारी चाहे कोई भी हो, मरीज के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं होना चाहिए।



वर्जन


यदि महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया है तो मीटिंग बुलाकर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विकास गोयल, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें