फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न होने से आहत पीड़िता के पिता ने आत्महत्या करने का किया प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदबाद। छायंसा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत परिजन ने छायंसा पुलिस को दी। पिछले छह दिनों से पुलिस कार्रवाई न होने से आहत किशोरी के पिता ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ने पर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली-एनसीआर सहित यूपी में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

एक जुलाई को 14 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर कुछ युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप है। किसी तरह घर पहुंचने पर किशोरी ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। उन्होंने इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दी। 2 जुलाई को पुलिस ने पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में कार्रवाई न होने से आहत किशोरी के पिता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें