फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मिर्जापुर में नाबालिग को कमरे में बंद रखने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, छेड़छाड़ के आरोप की भी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मिर्जापुर में नाबालिग लड़की को कथित तौर पर कमरे में बंद रखने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग को कमरे में बंद कर रखा था और उसके साथ छेड़छाड़ भी की। घटना की जानकारी मिलने पर गांव के बुजुर्गों और गोरक्षा बजरंग फोर्स के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने नाबालिग को सुरक्षित बाहर निकाला और आरोपी युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष राजकुमार उर्फ बिट्टू बजरंगी तथा संगठन के अन्य सदस्यों ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि पुलिस ने अभी इन आरोपों की पुष्टि नहीं की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। नाबालिग मूलरूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। वह गांव मिर्जापुर में माता पिता के साथ किराये पर रहती है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें