फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच कुमारी सैलजा से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। अखिल भारतीय पंजाबी जागृति मंच पंजाबी समाज की राजनीतिक मांग को लेकर कांग्रेस नेत्री कुमारी सैलजा से मिला। इस दौरान पूर्व गृहमंत्री सुभाष बत्रा के साथ राष्ट्रीय महासचिव हरीश चंद्र आजाद, कांग्रेसी नेता ज्ञानचंद आहूजा व प्रदीप दुआ उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुभाष ने बताया कि प्रदेश में पंजाबी समाज की संख्या के हिसाब से विधानसभा की 25 व लोकसभा की 3 सीटें बनती हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का सबसे मजबूत पंजाबी वोटर होता था लेकिन पंजाबियों की राजनीतिक अनदेखी के चलते पंजाबी वोट बैंक भाजपा में चला गया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह मांगे शीर्ष नेतृत्व में रखें। ज्ञानचंद आहूजा ने कहा कि फरीदाबाद में जिला अध्यक्ष भी पंजाबी समाज से होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें