फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेफ व शेल्टर होम में लोगों के लिए किए गए सभी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिला फरीदाबाद में यमुना नदी के तटवर्ती 27 गांवों को प्रशासन ने संवेदनशील घोषित किया है। इन सभी इलाकों में प्रशासन की तरफ से सेफ होम व शेल्टर होम बनाए गए हैं। ताकि लोगों को भटकना न पड़े।
इन सभी गांवों में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एसडीएम तहसीलदार, नायब तहसीलदार, डीडीपीओ, बीडीपीओ, ग्राम सचिव, सरपंच व पटवारी स्तर के अधिकारी फील्ड में मौजूद होकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से कुछ गांवों को सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है, जिनमें बसंतपुर, किडावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां व तिलोरी खादर, अमीपुर व चिरसी, मंझावली, चंदपुर, मोठुका, अरुआ, छांयसा और मोहना प्रमुख हैं। इन गांवों में प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने, टीमें गठित करने और स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ददसिया, जसाना, कांवरा में बारात घर को और राजपुर कलां में सामुदायिक भवन को सेफ होम बनाया गया है। वहीं गांव बसंतपुर स्थित वीर वाटिका और साथ लगते एक निजी स्कूल सहित गांव अरुआ और मोठुका में शेल्टर होम स्थापित किये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें