फरीदाबाद। पुलिस ने शनिवार रात सेक्टर-17 बाईपास रोड पर एक डंपर को जांच के दौरान पकड़ा है। इसमें पेटियों के ऊपर सीमेंट की ईंटों के नीचे दबाकर छिपाया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने खेड़ीपुल थाना में मामला दर्ज कराने के बाद डंपर को भी पुलिस को सौंप दिया है। जबकि आरोपी चालक फरार हो गया है।
सेक्टर-85 क्राइम ब्रांच प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-17 बाईपास रोड पर शनिवार रात जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान उन्होंने एक डंपर को रुकने का इशारा किया तो डंपर को रोक कर आरोपी चालक वहां से फरार हो गया। डंपर की जांच की गई तो उसमें ईंटें के नीचे शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने 162 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। एसआई राकेश ने खेड़ीपुल में अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस डंपर चालक और शराब मालिक के बारे में पता कर रही है।