फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरहान के शतक से एकेपी अकादमी की शानदार जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
-गोल्डन ईगल को 17 रन से हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को एकेपी अकादमी ने गोल्डन ईगल को 17 रन से हराया। 40 ओवर के मैच में एकेपी अकादमी ने 9 विकेट के नुकसान पर 289 रन बनाए। मोहम्मद फरहान ने 92 गेंदों में 134 रन की शतकीय पारी खेली। सोनू ने 51 रन बनाए। प्रत्यक्ष और नितिन ने दो-दो विकेट हासिल किए। आदित्य, ध्रुव और चिराग को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन




जवाब में गोल्डन ईगल की टीम 38.2 ओवर में 272 रन पर ढेर हो गई। यश राय ने 53, नमन ने 50 और ध्रुव ने 32 रन का योगदान दिया। एकेपी अकादमी की ओर से गगन, सात्विक, मोहम्मद फरहान और गौरव मिश्रा
विज्ञापन

ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। देवांश और परिचय को एक-एक विकेट मिला। शतकीय पारी के लिए मोहम्मद फरहान को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें