-जायको क्रिकेट अकादमी ने छह विकेट से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बुधवार को जायको अकादमी ने एकपी अकादमी को छह विकेट से हराया। 40 ओवर के मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई एकेपी अकादमी 33 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई। जवाब पारी में जायको ने 25.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
एकेपी के कृष्णा सिंह ने 55 रन बनाए। अन्य कोई खिलाड़ी जायको के गेंदबाजों के सामने रन नहीं बना सका। जायको के तेज गेंदबाज आर्यन ने आठ ओवर में महज 14 रन देकर चार विकेट झटके। इसके बाद स्पिनर कन्हैया कुमार ने बल्लेबाजी को फिरकी में फंसाया। उन्होंने 52 रन देकर चार विकेट चटकाए। अमन को दो विकेट मिले।
जवाब पारी में जायके के राधे ने 38, अरहान ने 34, अर्जुन ने 31 और लक्ष्य ने 30 रन बनाए। एकेपी के प्रीतराज ने दो विकेट लिए। आर्यन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।