फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एकेपी अकादमी ने ब्लू एंजल को 188 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
महज 73 रन पर ऑलआउट हुई ब्लू एंजल की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। विराज क्रिकेट अकादमी मैदान पर शनिवार को खेले गए मुकाबले में एकेपी अकादमी ने ब्लू एंजल अकादमी को 188 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। अंडर-14 टीम के बीच हुए मुकाबले में एकेपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 261 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू एंजल की टीम 28.1 ओवर में महज 72 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


मुकाबले में ब्लू एंजल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे पृथ्वी ने 95 जबकि कृष्णा ने 83 रनों की पारी खेली। ब्लू एंजल की ओर से हार्दिक ने दो विकेट प्राप्त किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू एंजल की टीम का कोई भी बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। एकेपी के लिए वैभव कक्कर और कृष्णा सिंह ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। कप्तान पृथ्वी सिंह को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें