फरीदाबाद। ईडन स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को ईडन स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी ने बिलीवर्स क्रिकेट अकादमी को 161 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ईडन ने 40 ओवर में आठ विकेट पर 336 रन बनाए। कप्तान अख्तर ने 109 गेंदों में 193 रन की शानदार पारी खेली। पीयूष ने नाबाद 36, प्रथम ने 28 और गुरविंदर सिंह ने 18 रन बनाए। बिलीवर्स की ओर से विशाल कुमार, अरपित कुमार और शुभम सैनी ने दो-दो विकेट लिए।
जवाब में बिलीवर्स की टीम 29.5 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। हिमांशु शर्मा ने 59 और विशाल कुमार ने 39 रन बनाए। ईडन की ओर से ठाकुर प्रताप सिंह ने तीन विकेट लिए। 193 रन बनाने वाले अख्तर मैन ऑफ द मैच चुना गया।