फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ल्लभगढ़-दिल्ली, अजरौंदा फ्लाईओवर रविवार तक बंद

विज्ञापन
बल्लभगढ़ से दिल्ली के तरफ जाने वाले रास्ते को अजरौदा फ्लाईओवर की जांच माप के लिए बंद करने से हाईव? - फोटो : Faridabad
विज्ञापन
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अजरौंदा-नीलम फ्लाईओवर होकर बल्लभगढ़ से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है। यह व्यवस्था रविवार तक लागू रहेगी। यात्री व वाहन चालक बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्ग का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजमार्ग के मेंटेंनेंस का कामकाज देख रही रिलायंस कंपनी के परियोजना प्रबंधक पीके सिंह ने बताया कि अजरौंदा-नीलम फ्लाईओवर की वजन क्षमता को मापा जाएगा। इस कार्य के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे से रविवार शाम तक के लिए बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जाने वाले एक मार्ग को अजरौंदा-नीलम मेट्रो स्टेशन के समीप फ्लाईओवर को तीन दिनों के लिए वन-वे कर दिया गया है। यहां के ट्रैफिक को अजरौंदा लाल बत्ती (पुल के नीचे) से होकर डायवर्ट किया गया है।
इसके अलावा फरीदाबाद बाईपास का भी सराय टोल प्लाजा तक जाने के लिए वाहन चालक विकल्प के रूप में प्रयोग कर सकते हैं। पीके सिंह ने बताया कि वजन क्षमता मापने के लिए पहले छह से आठ सितंबर तक की तिथि निर्धारित की गई थी। किसी कारणवश इस तिथि को बढ़ा कर शुक्रवार से रविवार तक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें