गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कादीपुर के मैदान पर बृहस्पतिवार को एचआर-26 अकादमी की टीम ने राकेडे अकादमी की टीम को 7 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचआर-26 अकादमी की टीम ने 2 विकेट खोकर 200 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राकेडे अकादमी की टीम 17.5 ओवर में 193 रन ही बना सकी। राकेडे अकादमी की ओर से अजय को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और यथार्थ को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। संवाद