फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बल्लभगढ़ में बढ़ रहा वायु गुणवत्ता सूचकांक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण का सीधा असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। ग्रेप 4 की पाबंदियां हटने के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 250 से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


सीपीसीबी द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार शुक्रवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 280 दर्ज किया गया। वहीं सेक्टर-11 का 267 और सेक्टर-30 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज किया गया। ग्रेप 4 की पाबंदी हटने के बाद प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें