फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एनआईटी के वार्ड-8 में ढकेगा एयरफोर्स नाला, बदबू और हादसों से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्षों से लोग कर रहे थे मांग, छह महीने में पूरा किया जाएगा काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-8 में वर्षों से परेशानी का कारण बने एयरफोर्स आरसीसी नाले को अब प्री-कास्ट स्लैब से ढका जाएगा। नगर निगम ने नांगला रोड से सोहना रोड स्थित गौंछी ड्रेन तक नाले को ढकने की परियोजना शुरू कर दी है। करीब छह महीने में पूरा होने वाले इस कार्य से वार्ड-8 के साथ आसपास के हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से खुले नाले के कारण लोग बदबू, गंदगी और हादसों के खतरे के बीच रहने को मजबूर थे।
यह नाला घनी आबादी के बीच से गुजरता है। गर्मी और बरसात के मौसम में नाले से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो जाता है। खुले नाले में कचरा जमा होने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोग कई वर्षों से नाले को ढकने की मांग कर रहे थे। परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होने और दुर्गंध से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


हादसों पर लगेगी रोक, आवागमन होगा सुरक्षित

अभी नाले के खुले होने के कारण बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों के लिए हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है। बरसात में नाले के किनारे फिसलन बढ़ जाती है और रात के समय कम रोशनी होने से जोखिम और बढ़ जाता है। नाले पर प्री-कास्ट स्लैब लगने से लोगों के गिरने की आशंका काफी हद तक समाप्त होगी। इससे पैदल आने-जाने वालों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा और आसपास के लोगों को भी सुविधा होगी।

समयबद्ध तरीके से पूरा होगा निर्माण कार्य

नगर निगम ने परियोजना को छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। राज्य सरकार ने निर्माण कार्यों की तकनीकी प्रक्रिया को भी समयबद्ध बनाया है ताकि स्वीकृति और निर्माण में अनावश्यक देरी न हो। अधिकारियों को तय अवधि में तकनीकी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिससे परियोजना समय पर पूरी होने की संभावना बढ़ेगी।

पर्यावरण और सुरक्षा मानकों का होगा पालन

निर्माण कार्य के दौरान पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। खुदाई या सड़क काटने से पहले भूमिगत बिजली, पेयजल और अन्य उपयोगिता लाइनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यदि निर्माण के दौरान किसी नियम की अनदेखी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कार्यदायी एजेंसी की होगी।
विज्ञापन


हजारों लोगों को होगा सीधा लाभ
यह परियोजना पूरी होने के बाद वार्ड-8 के अलावा नंगला रोड, सोहना रोड और आसपास की कॉलोनियों के हजारों निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। नाले के ढकने से क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार होगा दुर्गंध कम होगी, मच्छरों के पनपने पर रोक लगेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी घटेगी।

लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम तेजी से काम कर रहा है। इस कार्य को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।-धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें