फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एआई कैमरों से हाईवे पर बढ़ेगी निगरानी, ट्रैफिक व्यवस्था होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाईवे पर एआई आधारित पीटीजी सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। कैमरों को लगाने के लिए जगह-जगह पोल खड़े किए जा रहे हैं।

सराय टोल प्लाजा से बल्लभगढ़ अनाज मंडी के सामने तक 17 पोल लगाए जा चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, होडल टोल प्लाजा तक पोल लगाने का काम अगले दो महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इन पोल पर आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


इन कैमरों की मदद से हाईवे पर चलने वाले वाहनों पर लगातार नजर रखी जाएगी। कहीं जाम, दुर्घटना या यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर इसकी जानकारी तुरंत नियंत्रण कक्ष तक पहुंचेगी, जिससे समय पर कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

कैमरे शुरू होने के बाद ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य नियम तोड़ने वालों पर भी निगरानी आसान होगी। दुर्घटना की स्थिति में पुलिस, एंबुलेंस और राहत टीमों को जल्दी सूचना मिल सकेगी। इस नई व्यवस्था से हाईवे पर यातायात प्रबंधन बेहतर होने और सड़क सुरक्षा बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें