फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी आईटीआई में शुरू होंगे एआई व ड्रोन के पाठ्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
योजना के तहत प्रदेश की 60 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण देने के लिए अब सरकारी आईटीआई में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, इलेक्ट्रिक वाहन, साइबर सुरक्षा, सेमीकंडक्टर और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे नए पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री स्किलिंग एंड एम्प्लॉयबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन थ्रू अपग्रेडेड आईटीआई (पीएम-सेतु) योजना के तहत प्रदेश की 60 सरकारी आईटीआई को अपग्रेड किया जाएगा।
आगामी 5 वर्षो में यह सभी कार्य पूरे किए जाएंगे। इनमें फरीदाबाद की एक सरकारी आईटीआई भी शामिल होगी। इससे जिले के आईटीआई विद्यार्थियों को नई तकनीक का प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा और उद्योगों में बदल रही रोजगार की जरूरतों के अनुसार कौशल विकसित किया जा सकेगा। जिले में नौ आईटीआई हैं, इनमें अब तक यह नहीं बताया गया है कि किसे अपग्रेड किया जाएगा। हालांकि सूत्रों की मानें तो यह एनआईटी स्थित आईटीआई संस्थान हो सकता है। योजना के तहत हरियाणा में 12 क्लस्टर बनाए गए हैं। इन आईटीआई में आधुनिक कार्यशालाएं, प्रयोगशालाएं और डिजिटल कक्षाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही उद्योगों की जरूरत के अनुसार पुराने पाठ्यक्रमों में बदलाव और नए पाठ्यक्रम तैयार किए जाएंगे। सरकार ने आगामी 5 वर्षों बाद इन पाठ्यक्रम को अपग्रेड करने का फैसला लिया है। जिसके बाद इन पाठ्यक्रमों को शुरू किया जाएगा। हालांकि कुछ युवाओं का यह भी मानना है कि कहीं यह बहुत ज्यादा समय तो नही है, क्योंकि आगामी वर्षों में तकनीक और आगे बढ़ चुकी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद के विद्यार्थियों को होगा फायदा

फरीदाबाद औद्योगिक जिला होने के कारण यहां आईटीआई से प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नई तकनीक का प्रशिक्षण उपयोगी रहेगा। एआई और ड्रोन जैसे पाठ्यक्रम शुरू होने से विद्यार्थियों को परंपरागत ट्रेड के साथ उभरते तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। उद्योगों में तकनीकी बदलाव के साथ काम करने के लिए उनकी क्षमता विकसित हो सकेगी। वहीं, अप्रेंटिसशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को कंपनियों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलने की संभावना भी बढ़ेगी। योजना में प्रत्येक हब आईटीआई के लिए अधिकतम 81 करोड़ रुपये और स्पोक आईटीआई के लिए अधिकतम 40 करोड़ रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें