फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब न मिली तो जान ले ली!: अहाता न खोलने पर मैनेजर की पीट-पीटकर हत्या, लाठी, डंडा और पत्थर से हमला

Thu, 16 Apr 2026 06:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़

सार

बल्लभगढ़ में शराब न देने पर लाठी-डंडों और पत्थरों से अहाता मैनेजर आदेश की हत्या कर दी। हमला इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने मात्र दो दिन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ सेक्टर 3 हुड्डा मार्केट में स्थित अहाता मैनेजर की शराब नहीं देने पर 10 से अधिक युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में 16 अप्रैल को अभिषेक (23) व रोहित (23) वासी इंदिरा कॉलोनी झाड़सा गुरुग्राम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जिनसे पूछताछ में सामने आया कि 14 अप्रैल को सेक्टर-3 स्थित सामुदायिक केंद्र में उनकी भांजी की शादी का कार्यक्रम था। रात लगभग 12 बजे अभिषेक व उसका भांजा सामुदायिक केंद्र के साथ स्थित ठेके पर शराब लेने आये परंतु ठेका बंद था।
विज्ञापन


उन्होंने ठेका के साथ बने आहता का दरवाजा खटखटाया। आदेश ने दरवाजा खोला, तो उन्होंने आदेश से शराब मांगी जिस पर आदेश ने कहा कि ठेका बंद हो गया है शराब नहीं है। इसी को लेकर उनकी कहासुनी हो गई, आदेश व उसका भाई उनके पीछे भागे तभी उन्होंने भाग कर सामुदायिक केंद्र से अपने साथियों को बुला लिया और उन्होंने आदेश पर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला किया जिससे आदेश मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें