फरीदाबाद। भूपानी स्थित विजय यादव क्रिकेट अकादमी में 75वां पीसीके कप का मुकाबला हुआ। इसमें एजी स्टील की टीम ने एसआर टाइम्स को चार विकेट से हराया। टीम की ओर से करण चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। एसआर टाइम्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रन बनाए। टीम की ओर से अभिषेक राय ने 41 रन बनाए। एजी स्टील की ओर से गेंदबाजी करते हुए करण ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एजी स्टील की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच को अपने कब्जे में कर लिया। टीम की ओर से मोंटी ने 23 रन बनाए। एसआर की ओर से गेंदबाजी करते हुए पिंटू ने तीन विकेट लिए। संवाद