फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नगर निगम के बाद अब एफएमडीए भी शुरू करेगा सफाई और मरम्मत अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मथुरा रोड से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर किया जाएगा काम
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में बरसात के दौरान जलभराव और उससे उत्पन्न समस्याओं से राहत दिलाने के लिए अब एफएमडीए (फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) भी जमीनी स्तर पर सक्रिय होने जा रहा है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के साथ एफएमडीए भी दिल्ली-मथुरा रोड से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर सफाई और मरम्मत अभियान शुरू करेगा।


इस अभियान के तहत सेक्टर-21ए से बाईपास रोड तक, बड़खल फ्लाईओवर और मवई जैसे इलाकों में जलभराव को रोकने और पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम की सफाई की जाएगी। साथ ही टूटी और जर्जर हो चुके ड्रेनेज सिस्टम की मरम्मत कर दुरुस्त किया जाएगा। इस काम पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद लोगों को कीचड़, सड़कों पर बदबू, मच्छरों के प्रकोप और आवागमन में आने वाली बाधाओं से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन



अक्सर देखा जाता है कि दिल्ली-मथुरा हाईवे और उससे जुड़ी कॉलोनियों में बारिश के बाद पानी भर जाता है। इससे न केवल लोगों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होता है, बल्कि मुख्य हाईवे पर जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। हजारों वाहन चालक घंटों फंसे रहते हैं और आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा का सामना करना पड़ता है। एफएमडीए का दावा है कि सफाई और मरम्मत कार्य से इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।


स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से जलभराव और जाम की समस्या ने जीना दूभर कर रखा है। अब यदि एफएमडीए इस दिशा में काम करेंगी तो निश्चित ही लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन



एफएमडीए के अधिकारियों के अनुसार कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में जलभराव जैसी समस्या फिर से न हो। इसके लिए स्थायी समाधान की दिशा में भी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें