फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी के बाद अब ऑपरेशन भी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण के धीमा पड़ने के साथ ही एक बार फिर से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बहाल कर दी गई हैं। कुछ दिन पूर्व कोरोना के अलावा अन्य रोगियों के लिए ओपीडी सेवा शुरू की गई थी। वहीं बृहस्पतिवार से ऑपरेशन की सुविधा भी अन्य मरीजों के लिए शुरू कर दी गई। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के गति पकड़ते ही ऑपरेशन अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दौरान जिले के अस्पतालों में इलाज के लिए मारामारी मची थी। इस दौरान जिला अस्पताल सहित अन्य केंद्रों में आइसोलेशन सेंटर स्थापित कर दिया गया। इस दौरान बीके सिविल अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के लिए सौ बेड आरक्षित कर दिए गए। वहीं, ओपीडी की जरूरी सेवाएं भी केवल 11 बजे तक सीमित कर दी गई थी। फ्लू कॉर्नर बनाकर कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा था। यह सब कुछ स्वास्थ्य निदेशालय के आदेश के बाद किया गया। वहीं इस दौरान केवल इमरजेंसी ऑपरेशन की सुविधा ही मरीजों की दी जा रही थी। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी के लिए ऑपरेशन सुविधाएं बहाल थी। ऐसे में पथरी, हड्डी, कूल्हा प्रत्यारोपण जैसे कई जरूरी ऑपरेशन भी टाल दिए गए थे। बीते सप्ताह से स्थिति सामान्य होने पर कई स्वास्थ्य सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। अब सामान्य दिनों की तरह सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। ऑपरेशान की सुविधा भी बुधवार से शुरू कर दी गई। बुधवार को बीके अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण, कूल्हा प्रत्यारोपण, ट्यूमर ट्रेसिंग व रिमूवल जैसे ऑपरेशन शुरू कर दिए गए।
वर्जन-
अस्पताल में ऑपरेशन की सुविधा फिर से शुरू कर दी गई है। अब सिजेरियन डिलीवरी के अलावा अन्य ऑपरेशन भी होंगे। कई वार्ड भी फिर से शुरू किए गए हैं। - डॉ. सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, बीके अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें