फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 दिन बाद खुले मस्जिदों के ताले: नूंह हिंसा के बाद फरीदाबाद में मस्जिद में पढ़ी गई नमाज, सतर्क रही पुलिस

Fri, 11 Aug 2023 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

नूंह हिंसा के कारण चार अगस्त को शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा नहीं हो सकी थी, क्योंकि प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू कर दी थी। 
विज्ञापन
मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद जिले में धारा 144 हटने के बाद शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। हालांकि इस दौरान पुलिस सुरक्षा को लेकर सतर्क रही। नूंह हिंसा के कारण चार अगस्त को मस्जिदों में जुमे की नमाज नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन
Trending Videos

ऊंचा गांव मस्जिद के जमालुद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज मस्जिद में हुई। इसमें सीमित लोग ही शामिल हुए। इसके अलावा ओल्ड फरीदाबाद और बड़खल क्षेत्र की मस्जिदों में भी नमाज हुई। हालांकि सभी जगहों पर ज्यादा भीड़भाड़ नहीं थी। 
विज्ञापन

पुलिस विभाग ने सभी प्रमुख जगहों पर टीम तैनात की हुई थीं। बता दें कि नूंह हिंसा के कारण चार अगस्त को शहर की सभी प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा नहीं हो सकी थी, क्योंकि प्रशासन की ओर से धारा 144 लागू कर दी थी। इसे देखते हुए मौलवियों ने लोगों को घर पर ही नमाज अदा करने की अपील की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें