इतना सब होने के बावजूद कोच नॉर्मल व्यवहार करने लगा जैसे कुछ हुआ ही नहीं
खिलाड़ी ने बताया कि इतना सब होने के बाद भी कोच नॉर्मल व्यवहार करता रहा। वो पहले की तरह ही शूटिंग ट्रेनिंग को लेकर व्हाट्सएप पर खिलाड़ी को मैसेज करता रहा। खिलाड़ी के माता-पिता भी उससे हमेशा की तरह कोच से बात करते रहे। खिलाड़ी ने बताया कि इस सबसे वो इतनी परेशान रहने लगी कि नींद आना बंद हो गई। मां उससे बार-बार पूछती थी कि इतना स्ट्रेस में क्यों हो। तब आखिरकार उसने 6 जनवरी को अपनी मां को कोच की करतूत के बारे में बताया।
हिम्मत जुटाकर कोच को धक्का दिया
खिलाड़ी ने बताया कि बैड पर गिराकर कोच ने उसका सिर दबा दिया था। इसके बाद आरोपी ने गलत काम किया। बचने के लिए उसने हिम्मत जुटाकर कोच को धक्का भी दिया। फिर जब किशोरी वहां से भागने की कोशिश करने लगी तो आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। आरोपी ने किशोरी को नॉर्मल व्यवहार करने के लिए कहा। आरोपी बोला कि जैसे नॉर्मल बात करती हो वैसे बात करो। आरोपी ने कहा कि नीचे मेरे साथ चलो, मैं ही तुम्हे गाड़ी तक छोड़कर आऊंगा।
उस दिन अकेली नहीं होती तो शायद बच जाती
खिलाड़ी ने बताया कि माता-पिता ने ही अगस्त 2025 को राष्ट्रीय स्तर के कोच अंकुश भारद्वाज को चुना कि इससे कोचिंग लो। जब भी मैं कोच के कहे अनुसार जाती थी तो कई बार मां या पिता साथ जाते थे। 16 दिसंबर को नेशनल मैच के लिए खिलाड़ी डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली गई तो उस दिन अकेली ही पर्सनल टैक्सी में गई थी। इसी कारण कोच ने उसे मैच के बाद रोका और फिर ताज होटल में बहाने से बुलाया। खिलाड़ी के अनुसार उस दिन भी मां या पिता साथ होते तो शायद उसके साथ कोच ये गलत काम नहीं कर पाता।
फरीदाबाद में भिवानी की शूटर से भी हो चुका है दुष्कर्म
फरीदाबाद में 16 दिसंबर 2025 को ऐसा ही एक मामला भिवानी की शूटर के साथ भी हो चुका है। फरीदाबाद के होटल में भिवानी की 22 वर्षीय महिला शूटर के साथ भी दुष्कर्म हुआ था। जिस होटल में शूटर के साथ रेप हुआ, उसमें पहले पार्टी हुई। इस पार्टी में राजस्थान की एक महिला शूटर ज्योति, उसका हरियाणवी बॉयफ्रेंड गौरव और उसका दोस्त सतेंद्र भी थे। इसी दौरान भिवानी की शूटर को कुछ नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया।