बल्लभगढ़। चावला कॉलोनी और पूर्वी चावला कॉलोनी में अवैध रूप से संचालित पीजी के खिलाफ नगर निगम की ओर से विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में संचालित लगभग 5 पीजी का निरीक्षण कर और उन्हें मौके पर ही नोटिस दिया गया। अभियान के दौरान संबंधित पीजी यूनिट्स के मालिकों को मौके पर ही पीआईडी कैटेगरी को सही करवाने हेतु हाथों-हाथ नोटिस जारी किए गए। नोटिस में स्पष्ट रूप से निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित मालिक 7 दिनों के भीतर अपनी पीआईडी कैटेगरी में रिहायशी से कॉमर्शियल कराए व आवश्यक सुधार कराएं अन्यथा संबंधित यूनिट्स को सख्ती से सील करने की कार्रवाई की जाएगी। संवाद