फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: चोरी करने के बाद शराब पी और सो गया, लोगों ने पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी करने के दौरान ही मिली थी शराब की बोतल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सूरदास कॉलोनी स्थित एक घर से चोरी करने वाला चोर शराब पीने के बाद आसपास ही सो गया। सुबह लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चाेर सामान के साथ पकड़ा गया। थाना पल्ला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी कन्हैया के रूप में हुई है।
विज्ञापन


सूरदास कॉलोनी निवासी नेहा ने बताया है कि रविवार रात वह अपने कमरे में सोई हुईं थीं। आरोपी कन्हैया उनके घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर से कीमती सामान लूटकर भाग गया। पल्ला थाने की पुलिस रविवार रात ही मामला दर्जकर आरोपी की तलाश में जुट गई। सुबह के समय स्थानीय लोगों ने डायल-112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी कि उन्होंने चोरी की आशंका में एक युवक को पकड़ा है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पाया गया कि उसने पीड़िता नेहा के घर में चोरी की साथ ही वहीं उसे एक शराब की बोतल भी मिल गई। उसे घर के आसपास ही पी लिया। इसके बाद नींद आने पर वहीं सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें