फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मंत्रियों के आश्वासन के बाद गांव बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना खत्म करने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्रियों के आश्वासन के बाद गांव बचाओ संघर्ष समिति ने किया धरना खत्म करने का ऐलान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में गांव बडोली और प्रहलादपुर में बीते 21 दिनों से चल रहा गांव बचाओ संघर्ष समिति का आंदोलन समाप्त हो गया। राज्य मंत्री राजेश नागर और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की ओर से अधिग्रहण मुआवजे और गांव न तोड़े जाने के स्पष्ट आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म करने का निर्णय लिया है।


धरने में शामिल ग्रामीण बृहस्पतिवार को राज्य मंत्री राजेश नागर के निवास पर पहुंचे जहां उनकी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान अधिग्रहित जमीनों के लंबित मुआवजे, प्लॉट धारकों के अधिकार और गांव की सुरक्षा को लेकर बातचीत हुई।
विज्ञापन



राज्य मंत्री राजेश नागर ने ग्रामीणों को बताया कि वर्ष 2009 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के दौरान गांव बडोली और प्रहलादपुर की कुछ जमीनों का अधिग्रहण किया गया था। इस प्रक्रिया को लेकर कानूनी विवाद भी चला, जिसके चलते कई लोगों को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिल सका। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन जमीन मालिकों और प्लॉट धारकों की राशि बकाया है उसे जल्द जारी कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर संबंधित विभागों और उच्च अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है और इसका स्थायी समाधान निकालने की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है।


वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि गांव को तोड़ने का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन लोगों की अधिग्रहण राशि बकाया है उन्हें ब्याज सहित पूरा भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री स्तर तक चर्चा हो चुकी है और प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



मंत्री विपुल गोयल ने यह भी कहा कि कुछ लोग राजनीतिक बहकावे में आकर धरने पर बैठे थे लेकिन अब स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मंत्रियों की ओर से मिले भरोसे और स्पष्ट आश्वासनों के बाद उन्होंने आंदोलन समाप्त करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें