फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कहासुनी के बाद युवक पर रॉड व डंडों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके की धीरज नगर कॉलोनी में कहासुनी के बाद एक युवक पर लोहे की रॉड व डंडे से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने लाला नायक, कालू और सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को मामले की शिकायत धीरज नगर कॉलोनी निवासी गौरव भारद्वाज ने दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह लगभग 11 बजे वह पत्नी के साथ ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में तीन युवक लाला नायक, कालू और सलमान मिले। आरोपियों ने गौरव को बात करने के लिए रोक लिया। आरोप है कि तीनों हमलावरों ने गौरव पर लोहे के रॉड व डंडों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। गौरव के दोस्त मोहित से आरोपियों की किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी को लेकर वे मोहित के बारे में गौरव से पता करने चाहते थे। पुलिस अब एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें