फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: 4 साल बाद लखनऊ और कटरा के लिए बस शुरू करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस डिपो की आरे से परमिट के लिए किया गया आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस डिपो से करीब 4 साल बाद लखनऊ और कटरा की बस को दोबारा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इसको लेकर परमिट के लिए आवेदन किया गया है। परमिट मिलने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए दोनों बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

बल्लभगढ़ बस डिपो से हर रोज 160 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें आगरा, मथुरा, अमृतसर, पंचकूला, चंडीगढ़, पलवल, होडल, हरिद्वार, हमीरपुर, बैजनाथ आदि रूट शामिल हैं। डिपो से करीब 4 साल पहले लखनऊ और कटरा के लिए भी बसों का संचालन किया जाता था। यात्रियों की संख्या कम होने के चलते बसों को बंद कर दिया गया था। अब दोबारा से इन दोनों रूट पर बसों का संचालन करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी इंचार्ज नरेंद्र राणा का कहना है कि उनकी टीम की ओर से परमिट के लिए आवेदन किया हुआ है। परमिट मिलने के बाद दोनों रूट को दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। जिससे कटरा वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने वाले यात्रियों को अब ट्रेन से सफर नहीं करना पड़ेगा। वहीं मथुरा, आगरा, इटावा के रास्ते कानपुर और लखनऊ को जाने वाले यात्रियों को भी अब दिल्ली से बस या ट्रेन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्लभगढ़ बस डिपो से पलवल, मथुरा, आगरा के रास्ते लखनऊ के लिए बस सेवा बस संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें