फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छह मॉडल संस्कृति स्कूलों में एक अप्रैल से दाखिला प्रकिया होगी शुरू

Thu, 28 Mar 2024 01:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पहली, छठी, नौंवी तथा 11वीं के रिक्त सीटों पर 27 अप्रैल से होंगे दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के छह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में 1 से 20 अप्रैल तक दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर सीटें रिक्त रह जाती है तो 27 अप्रैल से फिर दाखिले किए जाएंगे। इन विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान की जाएगी। यह सभी स्कूल सीबीएसई से संबंधित हैं। इसके अलावा राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय भी विभाग की ओर से चलाए जा रहे हैं, जिनमें भी दाखिला प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो जाएगी।
अगले सत्र 2024-25 के लिए दाखिले को लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी कर दिया है। इसके साथ ही स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को भी पत्र भेजकर सूचना दे दी गई है। जिला खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार का कहना है कि प्रत्येक स्कूल अपनी विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाकर ढांचागत सुविधा अनुसार सीटों का निर्धारण करेंगे। कक्षा पहली, छठी, नौंवी तथा 11वीं में ही अंग्रेजी माध्यम सेक्शन में नए दाखिले किए जाएंगे। 11वीं के दाखिले में विद्यालय में पहले से पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिले के दौरान किसी भी बच्चे को दस्तावेज के कमी के कारण दाखिले से वंचित नहीं किया जाएगा। अस्थाई दाखिला देकर उन्हें 30 दिनों के अंदर दस्तावेज जमा कराने का समय दिया जाएगा। आरक्षित सीटों के लिए समुचित आवेदन नहीं आते हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें