फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शहर के पीजी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक अगस्त से शुरू हो सकती हैं नियमित कक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इस शैक्षणिक सत्र को लेकर शहर के प्रमुख कॉलेजों में परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अब तक 200 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन कर दिया है। 28 जुलाई तक सभी छात्र-छात्राएं पीजी दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजी प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिसके बाद एक अगस्त से नियमित कक्षाएं शुरू हो सकती हैं।

29 जुलाई को आपत्तियों के लिए पोर्टल खुलेगा। पहली मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को जारी होगी और 4 अगस्त तक फीस जमा कराई जा सकेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 6 अगस्त को जारी की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया 12 अगस्त तक चलेगी। जिले में पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 8 कॉलेज मौजूद है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार इस समय स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन छात्रों को अब तक प्रवेश नहीं मिला है, वे ओपन काउंसलिंग के जरिये जल्द दाखिला ले रहे हैं। विश्वविद्यालय के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समस्त दाखिला प्रक्रिया जुलाई के अंत तक पूरी करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कॉलेजों प्रशासन की दी जानकारी के अनुसार अगर दाखिला प्रक्रिया तय समय पर संपन्न हो जाती है तो आगामी एक अगस्त से कक्षाओं की नियमित शुरुआत की जा सकती है। कॉलेज में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क और ओपन काउंसलिंग की जा रही है, ताकि किसी को दाखिले में परेशानी न हो।
विज्ञापन


वर्जन
कॉलेजों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और छात्र हित में होनी चाहिए। हमारी कोशिश है कि एक अगस्त से यूजी की नियमित कक्षाएं शुरू कर दी जाएं, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र व्यवस्थित तरीके से संचालित हो सके।
- डॉ. सुनिधि, उच्च शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें