फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ:::: पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दूसरी काउंसलिंग शुरू, 26 जुलाई तक जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दूसरी काउंसलिंग शुरू, 26 जुलाई तक जारी रहेगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने पॉलिटेक्निक कॉलेजों के विभिन्न डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए दूसरी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया बुधवार से शुरू कर दी है। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकौला के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चेची ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में एडमिशन हेल्प डेस्क बनाई गई है, जहां से छात्र ऑनलाइन काउंसलिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


दसवीं पास छात्रों के लिए दूसरी काउंसलिंग 26 जुलाई तक चलेगी, जबकि सीट अलॉटमेंट का परिणाम 28 जुलाई को घोषित होगा। छात्रों को 29 जुलाई से 1 अगस्त के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करके फीस व प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। 12वीं के बाद पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए दो वर्षीय लैटरल एंट्री कोर्स में सीट अलॉटमेंट भी बुधवार को किया गया है। इसमें चयनित छात्रों को 24 जुलाई से 28 जुलाई के बीच कॉलेज में उपस्थित होकर फीस व दस्तावेज जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें