फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दाखिले की अंतिम तिथि बीती, पॉलिटेक्निक में 210 सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थान में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लेकिन बेटियों को तकनीकी शिक्षा से जोड़ने का सरकारी दावा असफल होता नजर आ रहा है। संस्थान में दाखिले की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद भी 200 से अधिक सीटें खाली रह गई हैं।

जानकारी के अनुसार संस्थान में आर्किटक्चर, सिविल, कंप्यूटर, इलेक्ट्रोनिक एंड कम्युनिकेशन, फैशन डिजाइनिंग, बिजनेस मैनेजमेंट और मैकेनिकल ट्रेड जैसे कुल 6 ट्रेड्स संचालित किए जाते हैं। इन सभी कोर्सेज को मिलाकर कुल सीटों में से इस बार केवल 389 सीटों पर ही छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जबकि 210 सीटें अब भी पूरी तरह रिक्त हैं। किसी भी ट्रेड की सीटें भर नहीं पाई हैं।
विज्ञापन


संस्थान प्रबंधन का कहना है कि मैकेनिकल, सिविल और आर्किटेक्चरल जैसे पारंपरिक तकनीकी कोर्सेज में छात्राओं ने इस साल बहुत कम रुचि दिखाई है। इसका एक बड़ा कारण उद्योगों में इन क्षेत्रों में महिलाओं के लिए रोजगार के सीमित अवसर और सही कॅरिअर काउंसलिंग की कमी माना जा रहा है। इसके अलावा प्राइवेट संस्थानों की ओर झुकाव और सरकारी स्तर पर प्रचार-प्रसार की कमी भी एक वजह है।
विज्ञापन


प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग के सामने इन खाली सीटों को भरना एक बहुत बड़ी चुनौती है। हालांकि संस्थान के नोडल अधिकारी संदीप ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए हर बृहस्पतिवार को संस्थान पर स्तर ही काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इससे रिक्त सीटों का भरा जा सकेगा। इच्छुक उम्मीदवार संस्थान में मनपसंद ट्रेड पर दाखिला ले सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें