फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: तीन अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर तगा व मदलपुर गांव में हुई कार्रवाई, कई निर्माण ध्वस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। डीटीपी की संयुक्त टीम ने सोमवार को फतेहपुर तगा और मदलपुर गांव की राजस्व संपदा में विकसित की जा रहीं तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कॉलोनियां 5 एकड़, 1.5 एकड़ और 0.5 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थीं।
विज्ञापन



कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने छह निर्माणाधीन संरचनाएं, एक पूरी तरह निर्मित इमारत, चार चहारदीवारियां, छह डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और मिट्टी से बनाई गई सड़कों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि ये कॉलोनियां बिना किसी वैध स्वीकृति और नक्शा पास कराए विकसित की जा रही थीं, जिससे क्षेत्र में अव्यवस्थित और अवैध निर्माण को बढ़ावा मिल रहा था। तोड़फोड़ की यह कार्रवाई अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है, जिससे शहर में अनधिकृत विकास पर लगाम लगाई जा सके। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। वहीं गांव कबूलपुर बांगर की राजस्व संपदा में विकसित की जा रहीं तीन अनधिकृत कॉलोनियों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में कुल 10 एकड़, 4 एकड़ और 2 एकड़ भूमि पर फैली अवैध कॉलोनियों को चिहि्न्त कर निर्माणाधीन संरचनाओं को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें