संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले में ऐतिहासिक दस्तावेजों, पांडुलिपियों और पुराने रिकॉर्ड के संरक्षण व डिजिटलीकरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीसी आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान को केवल औपचारिकता न समझें, बल्कि जिले की ऐतिहासिक धरोहर बचाने का मिशन मानकर गंभीरता से कार्य करें।
ज्ञान भारतम मिशन के तहत फरीदाबाद में करीब 160 सर्वेयर्स की टीम गांव-गांव जाकर 40 से 50 वर्ष पुराने हस्तलिखित रिकॉर्ड, पंचायत कार्यवाही पुस्तिकाएं, पुराने पत्राचार और ऐतिहासिक दस्तावेजों की खोज कर रही है। डीसी ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके पास कोई पुराना ऐतिहासिक दस्तावेज या पांडुलिपि है तो उसकी जानकारी सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित एडीसी कार्यालय को दे सकते हैं।