फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मानसून से पहले जलभराव से बचाव की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान चलाकर मशीनों से की जा रही है बड़े नालों व ड्रेन की सफाई, तय की कर्मचारियों की जवाबदेही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में जलभराव की समस्या को लेकर प्रशासन गंभीर हो गया है। इस बार मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रशासन अभियान चला रहा है।

इस अभियान के अंतर्गत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि हमारा उद्देश्य है कि आगामी मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस दिशा में संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं तथा नालों की सफाई, जाम पाइप लाइनों की मरम्मत एवं जल निकासी के रास्तों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन


उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को पल्ला इस्माइलपुर रोड हरकेश कॉलोनी, सेक्टर- 29, सेक्टर- 28 स्थित राजेंद्र कॉलोनी, रजिंदर सिंह मार्केट, पल्ला चौक तिलपत रोड, मैन मार्किट सेक्टर- 37, मैन बांध मार्ग संजय कॉलोनी, सेक्टर- 37 अशोका एन्क्लेव, नेहरू कॉलोनी सेक्टर- 49, एनआईटी -03, सहित कई संवेदनशील क्षेत्रों में नालों की सफाई और ड्रेनेज प्वाइंट्स को अवरोध मुक्त करने के लिए विशेष सफाई अभियान संचालित किया गया। इन क्षेत्रों में मानसून के दौरान जलभराव की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं।


सफाई के साथ हटाया जा रहा है अतिक्रमण
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के अंतर्गत प्रमुख नालों की समयबद्ध सफाई, अतिक्रमण हटाना, पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि तथा जल निकासी प्रणाली को सुचारू करने जैसे अहम कदम शामिल हैं। इन सभी कार्यों को ध्यान में रखना योजना के तहत काम किया जा रहा है। मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।


अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ दिया गया निर्णय लेने का अधिकार
डीसी ने जानकारी दी कि सफाई के कार्यों को युद्धस्तर पर अंजाम दिया जा रहा है। जिन स्थानों पर अवैध निर्माणों के चलते जल निकासी बाधित हो रही थी, वहां से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सख्ती से की जा रही है। प्रशासन ने मानसून से पहले तैयारियों को पुख्ता करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में एचसीएस स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से निगरानी कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निर्णय ले रहे हैं।
विज्ञापन


अंडरपासों पर रखी जा रही विशेष निगरानी
प्रशासन के अनुसार कई पंपिंग स्टेशनों की कार्यक्षमता बढ़ाई गई है। जिन पंपों की स्थिति खराब पाई गई, उनकी समय पर मरम्मत या अदला-बदली की जा चुकी है ताकि बारिश के दौरान जल निकासी में कोई बाधा न आए और आपात स्थिति में तत्काल राहत मिल सके। प्रशासन विशेष रूप से शहर के प्रमुख अंडरपास, मुख्य सड़कों और घनी आबादी वाले इलाकों पर नजर रख रहा है। इन क्षेत्रों में जलभराव व ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विशेष निगरानी दल तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें