फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज बढ़ने पर प्रशासन ने बनाए तीन नए कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने बुधवार को तीन नए कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिए हैं। इसमें एनआईटी दो नंबर स्थित एच ब्लॉक में मकान नंबर 68 से 75 और डी ब्लॉक में मकान नंबर 40 से 48 को शामिल किया गया। सेक्टर-49 में दो ब्लॉक को शामिल किया गया है। इन सभी जगह एक से अधिक कोरोना के पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इन इलाकों में अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य लोगों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन द्वारा घोषित गए नए कंटेनमेंट जोन में सेक्टर-49 के कई मकान शामिल हैं। इनमें मकान नंबर 2127 से 2132 तक, 2078 से 2083 तक, ए ब्लॉक स्थित मकान नंबर 153, 154, 3095 से 3100, 4080 से 4086 तक और ए 2015 से 223, 2935 से 2942 तक के मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त यशपाल यादव ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार ही शहर में कंटेनमेंट जोन घोषित किए जा रहे हैं। नए कंटेनमेंट जोन में जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की सेवाएं और बिना मास्क के बाहर घूमने वालों पर रोक है। नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें