फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सीएम के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शाम सांवरिया के नाम कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं मुख्यमंत्री
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-17 स्थित हुडा ग्राउंड में 27 मार्च को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम एक शाम सांवरिया के नाम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित आगमन को देखते हुए उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अग्निशमन इंतजाम और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी विभाग समय रहते अपनी जिम्मेदारी पूरी करें।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक कार्यक्रम में आम लोगों को असुविधा न हो यह प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य, दमकल और परिवहन विभाग को समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम के आयोजक अजय गौड़, एसडीएम अमित कुमार, डीसीपी मोनिका, डीसीपी जयवीर राठी, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल, एसीपी राजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था विशेष रूप से सख्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें