फरीदाबाद। डबुआ स्थित एयर फोर्स क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को यूनाइटेड-11 ने जांबाज को 34 रन से हराया। 20 ओवर के मैच में यूनाइटेड-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जांबाज किंग्स की टीम 15.3 ओवर में 148 रन पर ऑलआउट हो गई। यूनाइटेड-11 की ओर से आदित्य भाटिया ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद