फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आढ़तियों ने मंडी के गेट पर लगाया ताला, सड़क पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
मोहना अनाज मंडी के गेट पर लगा ताला । संवाद
विज्ञापन
सरकारी एजेंसियों पर लगाया आरोप, कमी निकालकर गेहूं की नहीं की जा रही खरीद
विज्ञापन

आढ़तियों पर किसानों के अनाज के रखरखाव का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया जब आढ़तियों ने अपनी मांगों को लेकर मंडी के गेट पर ताला लगा दिया। इसके चलते मुख्य सड़क पर लंबा जाम लग गया और आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान अपनी गेहूं की फसल लेकर मंडी पहुंचते रहे, लेकिन अंदर प्रवेश नहीं मिलने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर थाना प्रभारी भी पहुंचे और हालात को संभालने का प्रयास किया। मंडी के प्रधान गिर्राज उर्फ दानी ने बताया कि सरकारी एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है। सैंपल लेने के बाद गेहूं को खरीद के लिए उपयुक्त नहीं बताया जा रहा, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस कारण आढ़तियों पर किसानों के अनाज के रखरखाव का अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान ने मांग की कि यदि गेहूं गुणवत्ता के आधार पर पास नहीं हो रहा है तो सरकार को रेट में कमी करके या अन्य विकल्प निकालकर खरीद सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके। वहीं मंडी सचिव ऋषि कुमार ने बताया कि आढ़तियों और किसानों की मांगें सरकार तक पहुंचा दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सैंपल फेल होने के कारण खरीद और उठान दोनों प्रभावित हैं, लेकिन प्रशासन स्तर पर बातचीत जारी है और जल्द ही कोई समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, जो अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में भटकने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें