फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पलवल से आगरा-मथुरा के लिए अतिरिक्त ट्रेन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
31 अक्तूबर तक किया जाएगा संचालन, लोगों को मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज ऐजेंसी

फरीदाबाद। त्योहारों के दौरान आगरा और मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आगरा कैंट और पलवल के बीच चलने वाली अनारक्षित दैनिक स्पेशल ट्रेन 21 सितंबर से 31 अक्तूबर तक संचालित होगी। ट्रेन का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं है। ऐसे में फरीदाबाद के यात्री पलवल पहुंचकर इस ट्रेन से आगरा, मथुरा और रास्ते के अन्य स्टेशनों तक सफर कर सकेंगे।

ट्रेन संख्या 01941 आगरा कैंट से सुबह 6:30 बजे रवाना होकर सुबह 9:45 बजे पलवल पहुंचेगी। वापसी में 01942 पलवल से सुबह 10 बजे रवाना होगी और दोपहर एक बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में रुनकता, बाद, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां और होडल स्टेशन पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में मथुरा और आगरा की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच यह सेवा सामान्य श्रेणी में सफर करने वालों को अतिरिक्त विकल्प देगी। ट्रेन में केवल साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। यात्री ट्रेन के संचालन और समय की जानकारी रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 से ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें