फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: होली पर आगरा, अलीगढ़ और मथुरा के लिए चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। होली पर रोडवेज की ओर से उत्तर प्रदेश के मथुरा, अलीगढ़ और आगरा के लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसको लेकर डिपो की ओर से तैयारी कर ली गई है। यह बस सुविधा के अनुसार सोमवार से शुरू कर दी जाएंगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस संचालन समय से लगभग एक घंटा पूर्व टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। ताकि यात्रियों को लंबे सफर में सीट आसानी से मिल सके।

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में दूसरे राज्यों से रोजगार की तलाश में आकर काफी लोग रहते हैं। जिसके चलते होली पर्व पर सभी अपने अपने घर जाने की तैयारी करते हैं। उन यात्रियों को घर पहुंचने में कोई परेशानी ना हो, उसके लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। बल्लभगढ़ डिपो से होली पर इन रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। यह बसें हर दो घंटे में चलाई जाएंगी। डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि अभी बल्लभगढ़ बस डिपो से मथुरा के लिए दिन में 8, आगरा के लिए 9 व अलीगढ़ के लिए दस बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के चलते तीनों रूटों पर अतिरिक्त बसों को चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी रूटों पर अब 12 से 15 बसों का संचालन किया जाएगा। यह बस सुबह चार बजे से बल्लभगढ़ डिपो से चलेंगी। होली पर इन सभी रूटों पर यात्रियों की संख्या आम दिनों की तुलना में दोगुनी हो जाती है। इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए एक घंटे पूर्व एडवांस बुकिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चेकिंग के लिए बनाई जाएंगी विशेष टीमें
त्योहार के दौरान कुछ लोग बसों में बिना टिकट यात्रा करने का प्रयास करते हैं। इसके चलते ऐसे लोगों पर नकेल कसने के लिए दो-दो लोगों की टीमें विभिन्न रूटों पर तैनात की जाएंगी। 14 मार्च को होली है, अगर यात्रा के दौरान कोई बिना टिकट पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोगुना जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें